सीआरपीएफ परिसर नीमच में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्साह, प्रतिभा और महिला सशक्तिकरण का दिखा अनूठा संगम | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच के ग्रुप केंद्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय परिवार कल्याण केंद्र की अध्यक्ष श्रीमती वीणा के मार्गदर्शन एवं डीआईजी सुरेन्द्र कुमार के निर्देशन में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप भवन में मुख्य अतिथि डॉ. पदमा चौधरी,  मितुल ठाकुर और  संगीता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान म्यूजिकल चेयर, स्पून रेस, मेहंदी, रंगोली सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महिलाओं और बालिकाओं ने नृत्य व गीतों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। वहीं वाटर ट्रायथलॉन वर्ल्ड चैंपियनशिप में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले सीआरपीएफ के मास्टर पृथ्वीराज सिंह को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण और समान अधिकारों पर भी विचार व्यक्त किए गए।

Top