शुभ प्रभात योग मंडल ने मातृशक्ति का सम्मान कर मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुभ प्रभात योग मित्र मंडल द्वारा गांधी वाटिका योग मैदान में सम्मान समारोह आयोजित कर समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने कहा कि बदलते भारत में शिक्षित और संस्कारित महिलाएं आर्थिक शक्ति की नई धुरी बन रही हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं उद्यमिता, प्रबंधन, डिजिटल कॉमर्स और वित्तीय नेतृत्व जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में मातृशक्ति को “समाज सेवा रत्न अवॉर्ड” प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने नारी शक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य-नाटिका और प्रेरक गीत प्रस्तुत किए। योग गुरु दिलीप चौधरी और अध्यक्ष अनिल सिंहल ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को योग प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम में महिलाएं लाल और पुरुष श्वेत परिधान में शामिल हुए। संचालन दिलीप चौधरी ने किया तथा आभार अनिल सिंहल ने व्यक्त किया।

Top