नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज महिला समिति छावनी नीमच के तत्वावधान में होली पर्व के उपलक्ष्य में रंगारंगी फाग महोत्सव परशुराम मंदिर सभा कक्ष में उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना तथा भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर महिलाओं ने फूलों की होली खेलते हुए एक-दूसरे को प्राकृतिक रंगों से गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। भजन संध्या में “सांवरिया ले चल परली पार”, “मोहन आओ तो सही” और “मीठे रस से भरियोड़ी राधा रानी” जैसे भजनों पर मातृशक्ति भाव-विभोर हो उठी। कार्यक्रम में बालिकाओं व महिलाओं द्वारा राधा-कृष्ण स्वांग और झांकी सजाने की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। राधा-कृष्ण की झांकी पर पुष्प वर्षा की गई, जिसमें राधा की भूमिका श्री नागदा व भूमिका जोशी तथा श्रीकृष्ण की भूमिका सिद्धि शर्मा व आराध्या नागदा ने निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और समाजजन उपस्थित रहे