महिला दिवस पर 80 से अधिक कारों की जागरूकता रैली, कैंसर व थैलेसीमिया पर दी जानकारी | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जिटो) लेडीज विंग व जिटो यूथ विंग, नीमच द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग से जागरूकता कार रैली का आयोजन किया गया। रैली में करीब 80 से 90 कारों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दशहरा मैदान से हुई, जहां डीआईजी मेडिकल सीआरपीएफ डॉ. पद्मा चौधरी, डॉ. संस्कृति शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा, डॉ. मनीष चामड़िया, डॉ. मनीषा चामड़िया, सत्येंद्र सिंह राठौर व जिटो लेडीज विंग अध्यक्ष रिकूं राठौर की मौजूदगी में स्वास्थ्य जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया गया। इसके बाद अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। समापन के बाद आयोजित स्वास्थ्य सेमिनार में विशेषज्ञों ने महिलाओं को कैंसर और थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों के लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में करीब 200 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Top