भागचंद भील ‘कोज्या’ बने नीमच जिला आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने संगठन का विस्तार करते हुए ग्राम कोज्या निवासी एवं जनपद सदस्य प्रतिनिधि भागचंद भील ‘कोज्या’ को नीमच जिला आदिवासी कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती की अनुशंसा पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा की गई है। भागचंद भील लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं और आदिवासी समाज के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से जिले में आदिवासी कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में आदिवासी समाज के अधिकारों, विकास और कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। साथ ही कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए जिला आदिवासी कांग्रेस और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करेगी।

Top