दामोदर प्रसाद जोशी धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नियुक्त | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच कल्याण कमलमय समर्थक समिति नेशनल वालिंटियर भाजपा द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए नीमच निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं पिटीशन राइटर दामोदर प्रसाद जोशी को धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक कृष्ण गुप्ता द्वारा वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से की गई। जानकारी के अनुसार समिति के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतपाल सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार की सहमति से यह जिम्मेदारी दामोदर प्रसाद जोशी को सौंपी गई है। जोशी लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हुए गरीब और असहाय परिवारों को शासन-प्रशासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने तथा जरूरतमंदों की मदद करने में योगदान दे रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा। यह जानकारी कल्याण कमलमय समर्थक समिति के राष्ट्रीय संयुक्त संगठन मंत्री मो. रईस पटवा ने दी।

Top