महिला दिवस पर जल संरक्षण व पौधारोपण में अग्रणी महिलाओं का सम्मान | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच (नप्र)अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरवानिया महाराज स्थित नगर परिषद कार्यालय परिसर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गोमाबाई नेत्रालय, नीमच के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 100 से अधिक महिलाओं एवं अन्य मरीजों की नेत्र जांच की गई। जांच के दौरान 30 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया, जबकि 35 से अधिक मरीजों को निःशुल्क दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए। इस अवसर पर अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत चल रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से प्रेरित होकर जल संरक्षण एवं पौधारोपण में सक्रिय महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों को सम्मानित किया गया। गोमाबाई नेत्रालय के सीईओ डी. सुब्रमण्यम ने महिलाओं को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिए महिलाओं की भागीदारी समाज के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। 

Top