डायल-112 जवानों ने रास्ता भटके दो मासूम बच्चों को परिजनों से मिलाया | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच थाना नीमच सिटी क्षेत्र के हाईवे रोड स्थित बरखेड़ा हाड़ा पेट्रोल पम्प पर रास्ता भटके दो मासूम बच्चों को डायल-112 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित उनके परिजनों से मिला दिया। इस संबंध में सूचना 11 मार्च 2026 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में प्राप्त हुई थी, जिसके बाद तत्काल नीमच सिटी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंचे डायल-112 स्टाफ सउनि विजेंद्र सिंह चौहान और पायलट विनोद शर्मा ने बच्चों को संरक्षण में लिया और उनसे जानकारी प्राप्त की। बच्चों ने बताया कि वे पिकअप वाहन से जा रहे थे। पेट्रोल पम्प पर गाड़ी में पेट्रोल भरवाते समय वे पानी पीने के लिए उतर गए, इसी दौरान पिकअप वाहन वहां से निकल गया और वे पीछे रह गए। डायल-112 टीम ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप के नंबर से संपर्क नंबर प्राप्त किया और परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया। इसके बाद बच्चों को एफआरव्ही वाहन से थाने लाया गया और पहचान व सत्यापन के बाद सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Top