खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहा था परिवार, नीमच के कमल चौक पर दिल्ली निवासी की अचानक मौत | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | शहर के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत टैगोर मार्ग स्थित कमल चौक पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दिल्ली से खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी एक परिवार कार से खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहा था। रास्ते में वे कुछ समय के लिए नीमच शहर के कमल चौक स्थित सार्वजनिक शौचालय परिसर में नहाने-धोने के लिए रुके थे। इसी दौरान 50 वर्षीय राजीव पिता एस.के. राव की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़े।सूचना मिलने पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद राजीव को मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों ने निजी एंबुलेंस से शव दिल्ली ले गए

Top