नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 14 मार्च को जिला न्यायालय नीमच सहित तहसील न्यायालय मनासा, जावद और रामपुरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में आपसी समझौते के आधार पर विभिन्न लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) मंदसौर द्वारा अपनी बकाया राजस्व राशि से संबंधित लगभग 303 प्रकरण नीमच, जावद और मनासा न्यायालयों में प्रस्तुत किए गए हैं। इन मामलों में दूरभाष, मोबाइल और एफटीटीएन से जुड़ी बकाया राशि पर उपभोक्ताओं को 10 से 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाएगी। उपभोक्ता 14 मार्च से पहले भी बीएसएनएल कार्यालय में संपर्क कर इस छूट का लाभ ले सकते हैं। लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को जिला न्यायालय परिसर से विशेष प्रचार वाहन रवाना किए गए। ये वाहन जिले में घूमकर आमजन को लोक अदालत के लाभों की जानकारी देंगे और पैम्फलेट भी वितरित करेंगे।