नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच अंबे माता आरोग्य आश्रम सेवा न्यास निपानिया में आयोजित वनोषधि आव्हान महायज्ञ के अवसर पर अन्नपूर्णा सेवा न्यास के संयोजक राकेश पप्पू जैन को उनके सामाजिक सेवा कार्यों के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर सुरेशानन्दजी शास्त्री गुरुजी ने राकेश जैन को शाल, श्रीफल और सम्मान पत्र प्रदान कर उनकी सेवा को सराहा। कार्यक्रम में सर्वश्री रेवाराम जी, आरोग्य भारती मालवा प्रान्त अध्यक्ष विष्णुसेन कछावा, आरोग्य भारती जिला अध्यक्ष अजय भटनागर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र भटनागर, दिलीप मित्तल, ओमप्रकाश चौधरी, अंबा माता आश्रम न्यास अध्यक्ष शैलेन्द्र तोलानी, उत्सव जोशी, किशोर बागड़ी, महेश बैरागी, दिनेश मनावत, शांति कुमार पौराणिक समेत गुरुजी परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे।
पूज्य गुरुजी ने कहा कि राकेश जैन का सेवा कार्य अत्यंत प्रेरणादायक और समर्पित है। इस सम्मान को प्राप्त करते हुए राकेश पप्पू जैन ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि अन्नपूर्णा सेवा न्यास के सभी सदस्यों, पदाधिकारियों, दानदाताओं और सेवा कार्य में लगे सभी लोगों का है। उन्होंने कहा कि उनकी सेवा कार्य की प्रेरणा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से मिली और पूज्य गुरुजी के आशीर्वाद के लिए वे हमेशा आभारी हैं। यह आयोजन सामाजिक सेवा और धर्म की दिशा में योगदान देने वाले लोगों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण साबित हुआ।