पालक संघ नीमच में नई नियुक्तियां, शिक्षा क्षेत्र को मिलेगा बल | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच पालक महासंघ मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उज्जैन संभाग प्रभारी आई.ए. खान एडवोकेट और जिला अध्यक्ष जगदीश शर्मा की अनुशंसा पर, प्रदेश अध्यक्ष कमल विश्वकर्मा के निर्देशानुसार पालक संघ प्रदेश इकाई के महासचिव प्रबोध पंड्या ने पालक संघ जिला इकाई नीमच में नई नियुक्तियां की हैं। इस तहत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मिशन विश्व गुरु लाक्षाकार बालकृष्ण सोलंकी और ओमप्रकाश शर्मा को संरक्षक तथा समाजसेवी श्याम टांकवाल को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। नियुक्त पदाधिकारी संभाग प्रभारी और जिला अध्यक्ष के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों और अभिभावकों के हितों की आवाज बनकर संगठन को नई दिशा देंगे। नीमच में पालक संघ की यह पहल शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली मानी जा रही है। नियुक्तियों की जानकारी पालक संघ जिला इकाई के मिडिया प्रभारी कपील शुक्ला ने प्रेस नोट के माध्यम से साझा की।

Top