बज्मे कादरी फाउंडेशन द्वारा रोजा इफ्तार का आयोजन, शहर काजी ने अमन-चैन की दुआ मांगी | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | जावद मुस्लिम समाज के पवित्र रमज़ान माह में इबादत, रोजा और दुआओं का विशेष महत्व होता है। इसी क्रम में जावद के नीमच दरवाजा स्थित हुसैनी मस्जिद में बज्मे कादरी फाउंडेशन ग्रुप द्वारा रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पीर-ए-तरीकत हज़रत सैयद मोहम्मद आक़ील अख्तरुल कादरी साहब अलयहिर्रहमा की रूहानी सरपरस्ती में तथा जावद शहर काजी सैयद आदिल कादरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मौला-ए-कायनात की शहादत की याद में रमज़ान की 21वीं तारीख को हर वर्ष आयोजित होने वाले इस इफ्तार में बड़ी संख्या में रोजेदार और मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल हुए। इस अवसर पर शहर काजी सैयद आदिल कादरी और रोजेदारों ने देश व समाज में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बताया कि पूर्व शहर काजी मरहूम सैयद मोहम्मद आक़ील अख्तरुल कादरी साहब के प्रति समाज में जो सम्मान और मोहब्बत थी, वही स्नेह वर्तमान शहर काजी के प्रति भी बना हुआ है। आयोजन में आस्ताना ए कादरी फाउंडेशन के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। मीडिया प्रभारी हबीब राही ने इसकी जानकारी दी।

Top