नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच में संगठनात्मक मजबूती को लेकर मीडिया, आईटी और सोशल मीडिया प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार तथा संभाग प्रभारी सुरेश आर्य और जिला प्रभारी सुभाष पटेल की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने इन पदों पर नियुक्तियां घोषित की हैं। घोषित सूची के अनुसार मनोज माहेश्वरी को जिला मीडिया प्रभारी तथा शुभम शर्मा को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वहीं विकास नामदेव को जिला आईटी सेल प्रभारी और निशांत अंब व केतन खंडेलवाल को सह आईटी सेल प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आदित्य लसोड़ को जिला सोशल मीडिया प्रभारी तथा अमन दीवान और नितिन श्रीमाल को सह सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवीन नियुक्तियों के अवसर पर भाजपा कार्यालय तपोभूमि में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार सहित पार्टी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।