: विधायक परिहार ने गांव की बेटी का कन्यादान निभाकर दिखाया मानवता और संवेदनशीलता का उदाहरण | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच राजनीति के व्यस्त दौर के बीच समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार ने जमुनिया खुर्द के भंवरलाल खारोल की पोती ज्योति का कन्यादान निभाया। आर्थिक तंगी से जूझ रहे दादा ने विधायक से मदद की गुहार लगाई, जिसे सुनते ही  परिहार ने तुरंत संवेदनशील जनप्रतिनिधि होने का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए विवाह की पूरी जिम्मेदारी संभालने का संकल्प लिया। बीते गुरुवार को विधायक परिहार शादी में उपस्थित हुए। दादा भंवरलाल की आंखें नम हो गईं और विधायक ने भावुक होकर कहा कि उन्हें खुशी है कि वे गांव की गरीब बेटी के विवाह में अभिभावक की भूमिका निभा सके।

उन्होंने विवाह के दौरान सभी रस्में पूरी कराईं और दुल्हे के पैर पूजे। साथ ही नवदंपत्ति को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए आवश्यक सामान प्रदान किया और बारातियों का सम्मानपूर्वक भोजन कराया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष किशोर दास बैरागी, महामंत्री वीरेंद्रसिंह राठौर, नवीन खारोल, शालिग्राम खारोल, ओमसिंह हाडा, शुभम शर्मा, हितेश नामदेव और लोकेश चांगल भी उपस्थित थे। ग्रामीणों ने विधायक परिहार के इस संवेदनशील और समाजसेवी कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि विधायक ने न केवल एक जनप्रतिनिधि के कर्तव्य का निर्वाह किया, बल्कि अभिभावक की भूमिका निभाकर समाज के लिए आदर्श प्रस्तुत किया।

Top