कुकडेश्वर में बाइक की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच कुकडेश्वर गांव में बाइक हादसे ने एक युवक की जान ले ली। आज शाम लगभग 7 बजे, मुकेश मेघवाल पिता पूरालाला मेघवाल अपने घर से बाहर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मुकेश को परिजनों ने तुरंत मनासा सरकारी अस्पताल पहुँचाया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उन्हें ज्ञानोदय अस्पताल रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव आज जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद बाइक चालक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने हादसे को लेकर सुरक्षा मानकों की कमी पर चिंता व्यक्त की है।

Top