नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच की प्रसिद्ध फर्म अन्नपूर्णा स्टील पर सेंट्रल जीएसटी टीम ने छापामार कार्यवाही की। बीति रात अम्बेडकर मार्ग स्थित अन्नपूर्णा स्टील पर सेट्रल जीएसटी टीम पहुंची और पांच-छह घंटै कार्यवाही की। इस सर्चिंग अभियान में इंदौर, भोपाल के अधिकारी शामिल है। बताया जाता है कि लंबे समय से अन्नपूर्णा स्टील द्वारा टैक्स चोरी को लेकर यह कार्यवाही की गई है। अन्नपूर्णा स्टील कांग्रेस नेता हरीश दुंआ के भाई रवि दुआ है। अन्नपूर्णा स्टील पर लोहे के सरिये का कारोबार मुंख्यत: होता है। इनोवा कार से आए सेट्रल जीएसटी की टीम ने यह छापामार कार्यवाही बीति रात अंजाम दी जो करीब चार से पांच घंटे चली।