नीमच टुडे न्यूज | पेयजल सप्लाय में गंदे पानी की शिकायत आने के बाद अब हिंगोरिया फिल्टर प्लांट की युद्ध स्तर पर सफाई अभियान शुरू हो गया है। नगरपालिका का हिंगोरिया फिल्टर प्लांट जहां हर्कियाखाल बांध से आने वाला पानी फिल्टर किया जाता है और उसके बाद शहर में सप्लाय होता है। गंदे की पानी की शिकायत के बाद नगरपालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया ने फिल्टर प्लांट को सफाई करने का अभियान शुरू कराया। पूरा फिल्टर प्लांट खाली कराया जा रहा है, इसके बाद बाद सफाई की जाएगी। फिल्टर प्लांट का यह सफाई अभियान दो-तीन दिन चलेगा। जिससे शहर में दो- तीन दिन पानी सप्लाय नहीं होगा।