प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने नीमच में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ की बैठक, विकास कार्यों की ली जानकारी | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री Nirmala Bhuria ने शनिवार को नीमच प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही विकास गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने घरेलू गैस, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता, पेयजल योजनाओं के क्रियान्वयन, समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की तैयारियों तथा ग्रीष्मकाल में संभावित पेयजल संकट से निपटने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में सांसद Sudhir Gupta, जावद विधायक Omprakash Sakhlecha, नीमच विधायक Dilip Singh Parihar, मनासा विधायक Aniruddha Maru, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल तथा पूर्व जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर कलेक्टर Himanshu Chandra, पुलिस अधीक्षक Ankit Jaiswal, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अंकिता पड्या सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।  प्रारंभ में सर्किट हाउस पहुंचने पर कलेक्टर और एसपी सहित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया नीमच से मंदसौर के लिए रवाना हो गईं।

Top