चेतावनी भरी राह: चीताखेड़ा की अवरिमाता सड़क बनी श्रद्धालुओं के लिए खतरा | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच चीताखेड़ा क्षेत्र में राजस्थान सीमा तक बनने वाली सड़क निर्माण में प्रशासनिक लापरवाही और ठेकेदार की मनमानी ने ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है। मंदिर ट्रस्ट और मेला समिति ने 5 मार्च को जिला कलेक्टर डॉ. हिमांशु चंद्रा को ज्ञापन सौंपकर सड़क जल्द तैयार करने की अपील की थी। इसके बाद एसडीओ पीडब्ल्यूडी ने ठेकेदार को 15 मार्च तक सड़क चलायमान करने का निर्देश दिया, लेकिन 14 मार्च तक भी सड़क ज्यों की त्यों खुदी हुई और पत्थरों से भरी हुई है।श्रद्धालुओं के लिए यह मार्ग अब 'डेथ ट्रैप' बन चुका है। चैत्र नवरात्रि में हजारों श्रद्धालु आवरीमाता मेले में आते हैं, लेकिन निर्माण की धीमी गति से उनकी आस्था पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर काम नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन और चक्काजाम कर सकते हैं। दशरथ माली, मंदिर ट्रस्ट सदस्य ने कहा, "मेले से पहले सड़क सुगम नहीं हुई, तो जिम्मेदारी ठेकेदार और प्रशासन की होगी।"

Top