नीमच में गणगौर झेल और गीत-ग़ज़ल संध्या की भव्य तैयारी | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच 16 दिवसीय गणगौर महापर्व के अवसर पर शनिवार को स्कीम नंबर 36 स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में महिला मंडल ने भक्ति और उत्साह के साथ गणगौर की झेल निकाली। झेल मंदिर से प्रारंभ होकर स्कीम नंबर 36 ए और बी के मार्गों से होकर लौटकर मंदिर प्रांगण में विसर्जित की गई। महिलाओं ने वैदिक मंत्रों के साथ गणगौर माता की पूजा-अर्चना की और ईसर-गौरा को जल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पारंपरिक परिधानों में महिलाएं और युवतियां लावणिया गाते हुए झेल में शामिल हुईं, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया। गणगौर और ईसर के रूप में दिव्यांशी पाटीदार और चारुल पाटीदार ने प्रभावी अभिनय प्रस्तुत किया। इस अवसर पर हर्षिता पौराणिक, आशा गोयल, मनीता शर्मा, उमा जोशी, दिया खंडेलवाल, इंदिरा बेरवा, पायल बैरागी, उमा अग्रवाल और निशा गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। नीमच में 22 मार्च को "सार्थक सृजन" द्वारा गीत-ग़ज़ल संध्या का आयोजन लाॅयन डेन सभागार में किया जाएगा, जिसमें सभी संगीत प्रेमियों को नि:शुल्क आमंत्रित किया गया है।

Top