नीमच में शुरू हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल नीमच का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शनिवार 14 मार्च से स्वर्णकार धर्मशाला नीमच में प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण वर्ग 15 मार्च तक चलेगा। कार्यशाला में डिजिटल माध्यम से संगठन ऐप पर पंजीकरण, आगंतुक कार्यकर्ताओं का स्वागत और प्रशिक्षण किट वितरण किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ मां भारती, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्पांजली और वंदे मातरम गान के साथ किया गया। मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव ने स्वागत उद्बोधन दिया। प्रथम सत्र में वरिष्ठ नेता महेंद्र भटनागर ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर पार्टी के गौरवशाली इतिहास और संगठन की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला।

दूसरे सत्र में बूथ प्रबंधन और ‘मन की बात’ पर हेमंत हरित ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। तीसरे सत्र में पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने संगठन विस्तार और कार्य पद्धति पर अपने विचार साझा किए। चौथे सत्र में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और गरीब कल्याण योजनाओं पर जगदीश मूंदडा ने प्रकाश डाला। अंतिम सत्र में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने संगठन कौशल और वैचारिक प्रशिक्षण पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अनिल माली और दुर्गेश शर्मा ने किया। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं के भोजन, स्वल्पाहार और रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। दूसरे दिन 15 मार्च को तीन सत्र होंगे, जिनमें आमंत्रित वक्ता कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे और दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन विधिवत होगा।

Top