अफीम किसानों के लिए बड़ी राहत | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच-मंदसौर क्षेत्र के अफीम किसानों (विशेषकर CPS पद्धति वाले) के लिए बहुत अच्छी खबर है। सांसद सुधीर गुप्ता ने सूखे डोडों से खसखस (पोस्तादाना) निकालने की पूरी छूट दे दी है। अब किसान बिना किसी विभागीय इंतजार के अपने खेतों या घर पर कटाई कर सकते हैं। ध्यान दें: दाना निकालने के बाद बचे हुए खाली डोडों को पूरी तरह सुरक्षित रखना होगा। जब नारकोटिक्स विभाग कैंप लगाएगा, तब इन्हें तौल केंद्रों पर सौंपना अनिवार्य होगा। सांसद ने किसानों की ईमानदारी पर भरोसा जताते हुए यह अहम फैसला लिया है, जिससे फसल खराब होने का डर खत्म हो गया है।

Top