BREAKING NEWS : - नीमच के झंझारवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फ्रूट कोल्ड हाउस में भीषण आग, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले के झंझारवाड़ा क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक फ्रूट कोल्ड हाउस में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है तथा आग लगने के कारणों की जांच के साथ नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Top