आम आदमी पार्टी ने डॉ. राजू पाल को बनाया नीमच जिला अध्यक्ष | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश में संगठन विस्तार और आगामी चुनावों की तैयारियों को गति देते हुए नीमच जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने डॉ. राजू पाल को नीमच जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर के अनुमोदन से की गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि डॉ. राजू पाल के नेतृत्व में जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर वरिष्ठ साथियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. राजू पाल को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में आम आदमी पार्टी जिले में संगठन को मजबूत करेगी और आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी। जोन मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी प्रदेशभर में संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है।

Top