चंद्रेश सेन बने आम आदमी पार्टी के जिला संगठन मंत्री | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश ने संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से नीमच जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने चंद्रेश सेन को नीमच जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर के अनुमोदन से की गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि चंद्रेश सेन के अनुभव और सक्रियता से जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। वे लंबे समय से संगठन से जुड़े रहकर पार्टी के कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। प्रबुद्धजनों एवं साथियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आम आदमी पार्टी की नीतियों और विचारों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य प्रभावी रूप से किया जाएगा। रतलाम जोन मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेशभर में संगठन विस्तार की प्रक्रिया लगातार जारी है।

Top