नीमच में दिव्यांगों के लिए मेगा शिविर: कृत्रिम अंग व उपकरण पाकर चेहरे खिल उठे | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | स्थानीय अग्रोहा भवन में अग्रवाल विकास समिति नीमच और भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे विशाल कृत्रिम अंग व दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का दूसरा दिन भी उत्साहपूर्ण रहा। दिव्यांग लोग कभी घसीटते हुए, कभी दूसरों की मदद से शिविर में पहुंचे और खुशी-भरी मुस्कान के साथ लाभ उठाया।अध्यक्ष गोपाल गर्ग और सचिव सुनील सिंहल ने बताया कि अब तक 51 कृत्रिम पैर, 15 कृत्रिम हाथ, 50 कैलीपर्स, 80 ट्राईसाइकिल, 55 व्हीलचेयर, 200 श्रवण यंत्र, 35 वाकर और 75 छड़ी निशुल्क वितरित की जा चुकी हैं। शिविर में आज लगभग 360 लाभार्थियों ने लाभ लिया, जबकि कुल पंजीकरण 700 हुआ।अग्रवाल समाज के सदस्यों और संयोजकों ने दिन भर सेवा प्रदान की। रेड क्रॉस और जिला चिकित्सालय की टीम ने स्थल पर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर आने वाली मुश्किलों को दूर किया। शिविर 16 मार्च तक जारी रहेगा, जिससे और अधिक दिव्यांग लाभान्वित हो सकेंगे।

Top