नीमच टुडे न्यूज | भाजपा के दिग्गज नेता करण सिंह परमाल नहीं रहे। नीमच में करण दादा के नाम से लोकप्रिय करण सिंह परमाल का जीवन बेहद सादगी भरा रहा। कार्यकर्ताओं में उनकी अलग छवि थी। सालों तक वे पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे के सांसद प्रतिनिधि रहे। नीमच में भाजपा के खड़ा और मजबूत करने में दादा करण सिंह परमाल की अहम भूमिका रही। सब्जी मंडी स्थित उनके निवास सूरज से सालों तक नीमच भाजपा का संचालन हुआ करता था और वे भाजपा के उन नेताओं में गिने जाते थे, जिन्होंने अपना सर्वस्व पार्टी क लिए समर्पित कर दिया। कई बार वे विधानसभा के दावेदार बने लेकिन मौका नहीं मिला और हमेशा संगठन की लाइन पर चलते हुए आगे बढ़े। वर्ष 2022 में उनकी पत्नी रंजना परमाल वार्ड क्रमांक- 23 से पार्षद का चुनाव लड़ी और नगरपालिका उपाध्यक्ष बनी। करण सिंह परमाल की अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे सब्जी मंडी स्थित निवास सूरज कुंज से निकाली जाएगी।