होली मिलन के साथ वस्त्र व्यवसायी कल्याण संघ नीमच का निर्वाचन संपन्न, नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से चुनी गई | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच वस्त्र व्यवसायी कल्याण संघ, नीमच द्वारा होली मिलन समारोह एवं द्विवार्षिक निर्वाचन का आयोजन 15 मार्च 2026, रविवार को गोदाम बालाजी परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे और आपसी भाईचारे के साथ होली मिलन मनाया गया। निर्वाचन प्रक्रिया सर्वसम्मति से पूर्ण हुई, जिसमें  शैलेंद्र तोलानी को अध्यक्ष,  वैभव पारीक को सचिव एवं  दीपक शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी के रूप में महेश गोयल ने पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया, वहीं संरक्षक  जिनेंद्र डोसी का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष  दिलीप मोगरा ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा किया, जिसका सभी ने स्वागत किया। अंत में पूर्व सचिव  दीपक पारवानी ने आभार व्यक्त करते हुए नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Top