नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संघ, नीमच के वर्ष 2026-28 के द्विवार्षिक चुनाव समता भवन, जवाहर नगर में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से पूर्ण हुई, जिसमें कोमलचंद गांग को अध्यक्ष, सुशील राठौर को महामंत्री एवं किशनलाल लोढ़ा को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व अध्यक्ष अरुण कोठारी ने अध्यक्षीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए अपने कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद मंत्री रोशनलाल फान्फरिया ने संगठन द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं कोषाध्यक्ष सुरेश मुणोत ने बीते दो वर्षों का आय-व्यय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने सराहा। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। अंत में पूर्व अध्यक्ष अरुण कोठारी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।