भारत विकास परिषद नीमच के चुनाव संपन्न, पुरुषोत्तम गुप्ता बने अध्यक्ष | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच भारत विकास परिषद शाखा नीमच के सत्र 2026-27 के निर्वाचन होली मिलन समारोह के साथ स्थानीय रोटरी सामुदायिक हॉल में उत्साहपूर्वक संपन्न हुए। कार्यक्रम में शाखा सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचन में पुरुषोत्तम गुप्ता को अध्यक्ष, सतीश गोयल को सचिव, संदीप दरक को कोषाध्यक्ष एवं  सुनीता चौधरी को महिला संयोजिका नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के पर्यवेक्षक पंकज पोरवाल, प्रांतीय संरक्षक सुनील सिंहल, संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, वर्तमान अध्यक्ष रवि पोरवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। सचिव पिंटू शर्मा ने वर्षभर की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता ने परिषद को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया। अंत में आभार प्रदर्शन व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संचालन मनोज माहेश्वरी ने किया।

Top