नीमच टुडे न्यूज़ | शहर में रंग तेरस का पर्व पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। नीमच सिटी क्षेत्र में लोगों ने परंपरा अनुसार एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और खुशियां साझा कीं। बाजारों में भी विशेष चहल-पहल देखने को मिली | बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोग गानों की धुन पर नाचते-गाते हुए रंगों का आनंद लेते नजर आए, जिससे माहौल और भी रंगीन हो गया। रंग तेरस के इस उल्लास ने पूरे शहर को रंगों और खुशियों से सराबोर कर दिया।