सीबीएन की कार्रवाई: बस से अफीम सप्लाई का भंडाफोड़: सीबीएन ने 1.044 किलो के साथ तस्कर दबोचा | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), एम.पी. यूनिट ने 1.044 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 14 मार्च 2026 को सीबीएन को खुफिया सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मंदसौर क्षेत्र से बस के जरिए अफीम लेकर राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र में सप्लाई करने जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने भुनियाखेड़ी (मंदसौर) के पास नीमच–महू रोड पर एक निजी बस को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान संदिग्ध यात्री के पास से प्लास्टिक बैग में रखी 1.044 किलो अफीम बरामद हुई। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

Top