जावद में शबे कद्र पर मस्जिदों में इबादत ,  आस्था के साथ अमन और भाईचारे का गूंजा संदेश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | जावद नगर में रमजान माह की खास रात शबे कद्र को मुस्लिम समाज ने सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया। इस मौके पर शहर की सभी मस्जिदों को रंगीन लाइटों से सजाया गया, जिससे माहौल काफी खूबसूरत नजर आया। मस्जिदों में नमाज अदा की गई और देश में अमन-शांति के लिए दुआ मांगी गई। हुसैनी मस्जिद नीमच दरवाजा सहित कई मस्जिदों में इमाम और हाफिजों का स्वागत किया गया। समाज के लोगों ने भी एक-दूसरे का इस्तकबाल किया। मोहल्लों में युवाओं ने सजावट कर माहौल को और भी खास बना दिया। जगह-जगह तबर्रूक, चाय-नाश्ता और ठंडे पेय की व्यवस्था की गई। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा और शहर में शांति व्यवस्था बनी रही।

Top