नीमच में 19 मार्च को मदिरा दुकानों का ई-टेंडर, मालाहेड़ा में आयुर्वेद शिविर में 36 मरीजों को मिला लाभ | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले में वर्ष 2026-27 के लिए मदिरा दुकानों के निष्पादन की प्रक्रिया जारी है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि पांचवें चरण में 26 कंपोजिट मदिरा दुकानें, जो 9 समूहों में विभाजित हैं, ई-टेंडर और ई-ऑक्शन के माध्यम से 19 मार्च को निष्पादित की जाएंगी। इच्छुक आवेदक एनआईसी पोर्टल के जरिए 18 मार्च सुबह 10 बजे से 19 मार्च दोपहर 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 4:05 बजे टेंडर खोले जाएंगे और शाम 5:30 से 6:50 बजे तक ई-ऑक्शन प्रक्रिया चलेगी। वहीं, मालाहेड़ा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारा आयोजित नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 36 मरीजों का उपचार कर औषधि वितरित की गई। डॉ. आबिद खान ने मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता और पोषण संबंधी जानकारी दी। शिविर में जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Top