आवरी माता मेले की तैयारियां तेज, सुरक्षा व सुविधाओं पर प्रशासन सख्त | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | चीताखेड़ा ग्राम माता का खेड़ा स्थित आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी के दरबार में चैत्र नवरात्रि के नौ दिवसीय मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को डिप्टी कलेक्टर श्रुति भहडिया, तहसीलदार यशपाल मुजाल्दा और आरआई योगेश चौपड़ा ने मेला परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मेला समिति को निर्देश दिए कि आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मेले के प्रवेश मार्गों, बाजार और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पुलिस बल भी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगा। इसके अलावा यातायात व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग और सुगम दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मेले में रात्रिकालीन भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

Top