नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच हिंदू जागरण मंच के पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य रोहित नरवाले ने भोपाल स्थित शासकीय गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। भेंट के दौरान रोहित नरवाले ने वाल्मीकि समाज में शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस पर प्रियंक कानूनगो ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि समाज के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए वे हर संभव सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थियों की पढ़ाई का खर्च उठाने और उन्हें बेहतर भविष्य देने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं, ताकि वे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर रोजगार के अवसर हासिल कर सकें। इस अवसर पर रोहित नरवाले ने अपने साथियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रियंक कानूनगो का पुष्पमाला और गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया।