नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच चेटीचंड महापर्व पर सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल के 1076वें जन्मोत्सव को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में चेटीचंड उत्सव समिति द्वारा गुरुवार सुबह भागेश्वर महादेव मंदिर से भव्य वाहन रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। रैली के दौरान आराध्या वेलफेयर सोसाइटी की महिला सदस्यों ने नया बाजार और बजरंग चौक क्षेत्र में समाजजनों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और मोती की माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर काली मिर्च, मिश्री, नीम पत्ती और मिठाई से सभी का मुंह मीठा कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही ठंडा पेयजल, बिस्किट और जूस का वितरण भी किया गया। आयोजन में समाज के कई गणमान्य लोग और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने एकता और भाईचारे का संदेश दिया।