नीमच में सजा साईं बाबा का भव्य दरबार, भजन संध्या में उमड़ी भीड़ | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच गोमा बाई नेत्र चिकित्सालय के सामने स्थित सांची शाही दुग्ध पार्लर पर गुरुवार को साईं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया, जो देर रात तक भक्तिमय माहौल में चलता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपक अरोड़ा द्वारा गणपति वंदना से किया गया। इसके बाद फारुख भाई, अशरफ भाई और दीपक अरोड़ा सहित भजन गायकों ने साईं बाबा के जीवन पर आधारित भजनों के साथ सांवरिया सेठ, खाटू श्याम, भोलेनाथ और वृंदावन फाग होली से जुड़े भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

अशरफ भाई की बांसुरी की मधुर धुनों ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर साईं बाबा का अलौकिक दरबार सजाया गया, जहां धूप-दीप और फूलों की सुगंध से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजक साईं भक्त सेवक मनोज सिंहल ने बताया कि पंडाल को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Top