नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद सुभाष शाखा, नीमच द्वारा कमल चौक पर हिंदू नव वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र संत डॉ. मिथलेश नागर, अग्रवाल समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। डॉ. नागर ने अपने उद्बोधन में हिंदू नव वर्ष को गौरव का पर्व बताते हुए युवाओं से सनातन संस्कृति को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर परिषद सदस्यों ने राहगीरों को कुमकुम तिलक लगाकर काली मिर्च, मिश्री, नीम पत्ती और मिठाई से मुंह मीठा कराया तथा नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति और भक्ति गीतों की मधुर धुनों से वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा। आयोजन में परिषद के पदाधिकारी, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए, जिन्होंने भारतीय परंपरा और संस्कृति का संदेश दिया।