नववर्ष पर टाउनहॉल में भव्य आयोजन, परंपरा और संस्कृति का संगम | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच विक्रम संवत नववर्ष के अवसर पर टाउनहॉल नीमच में विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत कोटि सूर्योपासना कार्यक्रम एवं जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक सखलेचा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भारतीय परंपराओं को जागृत करने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने गांधी सागर से प्रस्तावित सिंचाई परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। वहीं विधायक परिहार ने नववर्ष पर प्रकृति संरक्षण और जरूरतमंदों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं पीपल पूजन के साथ हुई। इसके बाद उज्जैन की नाट्य संस्था द्वारा सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित नाटक का मंचन किया गया, जिसे दर्शकों ने सराहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और शहरवासी मौजूद रहे।

Top