नशे के खिलाफ सख्ती, CBN ने तीन जगह छापेमारी कर पकड़ी अफीम |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), एम.पी. यूनिट ने 18 से 20 मार्च 2026 के बीच तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 3.571 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की है। इन मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पहली कार्रवाई में नीमच द्वितीय खंड और P&I सेल सिंगोली की संयुक्त टीम ने कोटा (राजस्थान) के रावतभाटा-कोटा रोड पर एक निजी बस से 1.048 किलोग्राम अफीम बरामद कर एक आरोपी को पकड़ा।

दूसरे प्रकरण में नीमच-सिंगोली रोड पर मोरवन के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार से 1.093 किलोग्राम अफीम जब्त की गई, जिसमें एक आरोपी गिरफ्तार हुआ। तीसरी कार्रवाई में मंदसौर जिले के भावता क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल से 1.430 किलोग्राम अफीम बरामद कर एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। तीनों मामलों में जब्त अफीम और वाहनों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत कार्रवाई की गई है। CBN ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 

Top