बालकिशन धाकड़ बने किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कांग्रेस हाईकामान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज | जावद में युवाओं में बेहद लोकप्रिय नेता बालकिशन धाकड़ की सक्रियता और कांग्रेस के प्रति समर्पण देखते हुए कांग्रेस प्रदेश हाईकमान द्वारा किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस नेता बाल किशन धाकड़ जावद क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके साथ जहां धाकड़ समाज का सपोर्ट है वहीं युवाओ में लोकप्रिय है। कांग्रेस में वे अलग हटकर राजनीति करते हैं। पिछली जावद विधानसभा से उनका नाम प्रबलता से सामने आया था और वे विधानसभा के दावेदार थे लेकिन टिकट नहीं मिल पाया था तो वे पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य किया। इस बार पार्टी ने उन्हें किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष के कमान सौंपकर अहम दायित्व सौंपा है। उनके कंधों पर जिलेभर में किसानों को एकजुट कर कांग्रेस को मजबूत करना होगा।

Top