नीमच टुडे न्यूज | पवित्र माह रमजान के बाद शनिवार को जिलेभर में ईद की खुशियां मनाई गई। एक माह तक रोजे रखकर अल्लाह-ता-आला की इबादत करने के बाद ईद की नमाज मसजिदों से लेकर ईदगाह में अता की गई। सुबह 8.30 बजे नीमच शहर की मुख्य ईदगाह पर हजारों मुस्लिमजनों ने ईद की नमाज अता दी। ईदगाह पर पेश इमाम हाफिज सद्दाम हुसैन अत्तारी ने ईद की नमाज अता कराई। नमाज के समय हजारों सिर अल्लाह की इबादत में झूक गए।
नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारक बाद दी। ईदगाह पर कांग्रेस नेता अनिल चौरसिया, तरूण बाहेती, मोनू लोक्स, मन्नु बन्ना, मनोहर अंब और गजेंद्र यादव ने ईदगाह पहुंचकर ईद की बधाई दी वहीं विधायक दिलीप सिंह परिहार ने घर पहुंचकर मुस्लिमजनों को शुभकामनांए दी। ईदगाह पर एसडीएम संदीप साहू, सीएसप किरण चौहान, टीआई नीलेश अवस्थी सहित अधिकारी भी उपस्थित थे। जिन्होंने पूरी व्यवस्था देखी।