नीमच टुडे न्यूज़ | चीताखेड़ा आरोग्य देवी महामाया आवरी माताजी के दरबार में आयोजित नौ दिवसीय 20वें विशाल मेले के तहत शनिवार को रंगमंच पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम में श्रवण एंड वंदना म्यूजिकल ग्रुप, मनासा की प्रसिद्ध भजन गायिका वंदना राव एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देंगी। उनके साथ बेंजो प्लेयर श्रवण कुमार भदेरिया, ढोलक वादक जगदीश, पेड प्लेयर पंकज राव, कीबोर्ड प्लेयर दीपक एवं शंभू भाटी अपनी मधुर संगीत प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बनाएंगे। इस आयोजन में क्षेत्र के कई सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकर्ताओं का सहयोग मिल रहा है। मेला समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां के दर्शन कर भजन संध्या का लाभ उठाएं और धार्मिक वातावरण का आनंद लें।