नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच श्रीमारु ओदीच्य जोधपुरा ब्राह्मण समाज, नीमच द्वारा वार्ड क्रमांक 1 स्थित श्री जमुनिया बालाजी रोड पर निर्मित बाउंड्रीवॉल एवं मुख्य द्वार का भव्य समाजर्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार रहे, जिनके करकमलों से लोकार्पण संपन्न हुआ। समारोह की शुरुआत समाज के अध्यक्ष संजय शर्मा व वरिष्ठजनों द्वारा मुख्य द्वार के पूजन से हुई। इस अवसर पर समाज के संरक्षक, मार्गदर्शक मंडल, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बाउंड्रीवॉल निर्माण से समाज की भूमि सुरक्षित होगी और भविष्य में सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक परिहार ने समाज को बड़ी सौगात देते हुए धर्मशाला विकास के लिए 15 लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की। साथ ही धर्मशाला स्थल तक पहुंच मार्ग के लिए करीब 1 करोड़ रुपए की लागत से सड़क निर्माण कराने का आश्वासन भी दिया। का संचालन सिद्धूलाल पुरोहित ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सचिव राजेंद्र शर्मा ने माना। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, उत्साह और विकास के संकल्प का माहौल देखने को मिला।