सीएम डॉ. मोहन यादव से मिले नीमच के युवा समाजसेवी, निवेश को लेकर हुई चर्चा | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav से नीमच के युवा समाजसेवी अरूल-अशोक अरोरा (गंगानगर) ने शनिवार को सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात जयपुर में आयोजित इन्वेस्ट मीट के दौरान हुई, जहां मुख्यमंत्री ने प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को लेकर उद्योगपतियों को संबोधित किया। कार्यक्रम ITC Rajputana में आयोजित हुआ, जिसमें राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपतियों ने भाग लिया। इस दौरान अरूल अरोरा ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर उनसे क्षेत्रीय विकास और निवेश को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश करने का आमंत्रण देते हुए आश्वासन दिया कि सरकार भूमि, संसाधन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। इस अवसर पर निवेश और रोजगार के नए अवसरों को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

Top