नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच 16 दिवसीय Gangaur महापर्व के तहत नया बाजार स्थित Shri Narsingh Temple महिला मंडल द्वारा भक्ति और उल्लास से गणगौर की भव्य झेल निकाली गई। झेल मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां विधि-विधान से विसर्जन किया गया। झेल प्रारंभ होने से पूर्व महिलाओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणगौर माता की पूजा-अर्चना की और ईसर-गौरा को जल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद बैंड-बाजों की मधुर धुन और पारंपरिक गणगौर लावणियों के साथ झेल का शुभारंभ हुआ। मार्ग में महिलाएं और युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में “भंवर म्हाने पूजन दियो गणगौर...” जैसे भक्ति गीत गाते हुए चल रही थीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। गणगौर पर्व भगवान Shiva (ईसर) और माता Parvati (गौरा) को समर्पित होता है। इस दौरान गणगौर एवं ईसर की प्रतिमाओं का आकर्षक श्रृंगार किया गया तथा सिंजारा उत्सव भी मनाया गया। कार्यक्रम में आरती गर्ग, अंजू शर्मा, अक्षिता खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।