विहिप-बजरंग दल की बैठक संपन्न, बंटी अग्रवाल बने नगर अध्यक्ष | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की आवश्यक बैठक विगत दिवस गौ सेवा केंद्र, गौधाम बालाजी मंदिर परिसर स्थित विहिप कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विहिप के जिला मंत्री कैलाश मालवीय ने घोषणा करते हुए बंटी अग्रवाल को नीमच नगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा। इस घोषणा पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और नव नियुक्त नगर अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों को सक्रिय रूप से संचालित करने तथा आगामी आयोजनों की रूपरेखा तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने और सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर विहिप एवं बजरंग दल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Top