नवोदय प्रवेश परीक्षा में दो छात्रों का चयन, गांव में खुशी की लहर | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच Jawahar Navodaya Vidyalaya प्रवेश परीक्षा 2026-27 में शासकीय प्राथमिक विद्यालय ढोलपुरा के दो विद्यार्थियों का चयन होने से गांव में उत्साह का माहौल है। कक्षा पांचवीं के छात्र राहुल भील और कंवरलाल भील ने मेरिट सूची में स्थान बनाकर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के प्रधानाध्यापक सिद्धूलाल पुरोहित के निरंतर शैक्षिक नवाचार और विशेष प्रयासों को दिया जा रहा है। उन्होंने नवोदय परीक्षा की तैयारी के लिए प्रत्येक रविवार को विशेष कक्षाएं संचालित कीं, जिससे छात्रों को मार्गदर्शन मिला। विद्यालय में संचालित ‘सांदीपनि पुरस्कार’ के अंतर्गत नवोदय में चयनित एवं कक्षा पांचवीं में प्रथम आने वाले छात्रों को 1000 रुपए नगद और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। इससे पूर्व भी विद्यालय से छात्रों का चयन हो चुका है। दोनों विद्यार्थियों की सफलता से भील समाज सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है और शासकीय विद्यालय के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है।

Top